भारत

बस के अंदर घमासान, वर्दी पहने शख्स ने महिला को गिराकर मारा

jantaserishta.com
28 Sept 2023 10:25 AM IST
बस के अंदर घमासान, वर्दी पहने शख्स ने महिला को गिराकर मारा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डीटीसी बस के अंदर पुलिस की वर्दी में एक शख्स महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है. जब वह महिला के साथ मारपीट कर रहा था तो वहां मौजूद एक शख्स ने पीड़िता को बचाया और बस से उतार लिया.
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स महिला को बस में पटककर उसके साथ मारपीट कर रहा है. इस दौरान महिला भी चीखकर मदद मांग रही है, लेकिन काफी देर तक कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है. थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति ने मारपीट करने वाले शख्स के सिर पर हेलमेट से कई बार मारकर उसे महिला से अलग कराया.
जब बस के अंदर मारपीट हो रही थी, उस दौरान बस खड़ी हुई थी और बस कंडक्टर समेत कई लोग वहां खड़े हुए मारपीट को तमाशा की तरह देख रहे थे. जब दोनों को नीचे उतारा गया तो महिला कह रही थी कि इस शख्स ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली है और हमारा केस कोर्ट में चल रहा है.
वहीं इस वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वीडियो एक-दो दिन पुराना है और राजघाट के पास का है. शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि महिला और शख्स पति-पत्नी है. दोनों के बीच घरेलू झगड़ा चल रहा है और कोर्ट में केस भी चल रहा है. उसी के चलते दोनों के बीच यह विवाद हुआ.
वहीं इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत पर पुलिस ने कहा कि अभी तक महिला की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर मिलती है उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story