भारत

एसपी ऑफिस परिसर में मारपीट, पुलिसकर्मियों के सामने, भिड़ीं 2 महिलाएं

jantaserishta.com
3 Sept 2025 10:16 AM IST
एसपी ऑफिस परिसर में मारपीट, पुलिसकर्मियों के सामने, भिड़ीं 2 महिलाएं
x
जानें पूरा मामला.
जबलपुर: मध्य प्रदेश में जबलपुर के एसपी ऑफिस में उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक की दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं. मामला ऐसा था कि एसपी ऑफिस परिसर कुछ देर के लिए जंग का अखाड़ा बन गया. दरअसल, यहां रांझी थाना इलाके के रहने वाले अभिषेक सोनकर पर उसकी पहली पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. इसी विवाद को लेकर जब दोनों पत्नियां आमने-सामने आईं तो खूब हंगामा हुआ.
जानकारी के अनुसार, अभिषेक सोनकर ने पहली पत्नी प्रीति बंशकार से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हुए थे. कुछ समय पहले उनकी बेटी की मौत हो गई थी. आरोप है कि पहली पत्नी की नसबंदी कराए जाने के बाद अभिषेक ने दूसरी शादी कर ली थी. इस पर पहली पत्नी भड़क उठी और जब SP ऑफिस में आमना-सामना हुआ तो दोनों पत्नियों के बीच मारपीट शुरू हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, चप्पलें बरसाईं और पानी की बोतलें भी फेंकी. पुलिस के सामने ही दोनों महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. काफी देर तक समझाइश के बावजूद जब महिलाएं शांत नहीं हुईं तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी.
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पत्नियों और पति अभिषेक को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले को लेकर जबलपुर पुलिस लाइन और आम लोगों के बीच चर्चा होने लगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पहली पत्नी प्रीति बंशकार का आरोप है कि पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली. अब वह उसके हक और बच्चों को नजरअंदाज कर रहा है. इस मामले को लेकर डीएसपी भगत सिंह गौठरिया ने कहा कि दोनों पक्षों से चर्चा कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story