भारत
शराब के नशे में किया झगड़ा, भड़की महिला ने अपने मंगलसूत्र से पति का गला घोंटा, मौत
jantaserishta.com
23 Aug 2024 8:54 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
गिरफ्तार.
तमिलनाडु: एक महिला ने अपने ही मंगलसूत्र से गला घोंट कर पति की जान ले ली। घटना दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की है। वारदात की वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।
मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिप्लिकेन की है। 28 साल के मणिवन्नन 35 वर्षीय पत्नी नगम्मल के साथ असदुद्दीन खान स्ट्रीट पर रहते थे। नगम्मल ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में एक संविदा कर्मी थी। खास बात है कि वह इससे पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात जब मणिवन्नन शराब के नशे में घर पहुंचा, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इसके बाद महिला ने अपने मंगलसूत्र से पति का गला घोंट दिया। जब मणिवन्नन बेहोश होकर गिर गया, तो नगम्मल घबरा गई और आनन-फानन में अपनी बहन अबिरामी को फोन किया। इसके बाद अबिरामी पति नंदकुमार के साथ मिलकर मणिवन्नन को ओमनदुरर शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले में निशान देखकर अस्पताल ने त्रिप्लिकेन पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।
पुलिस ने कार्रवाई की और नगम्मल, अबिरामी और नंदकुमार को हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान नगम्मल ने बताया कि पति बार-बार परेशान करता था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। नगम्मल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsहत्यातमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसमंगलसूत्रmurdertamilnadutamilnadu newstamilnadu policemangalsutra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





