भारत
परशुराम कॉलेज में विद्यार्थियों के दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक की मौत
Shantanu Roy
5 Oct 2023 5:15 PM IST

x
कुरुक्षेत्र। जिले के परशुराम कॉलेज थानेसर में विद्यार्थियों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। वही झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक विद्यार्थी पहले गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर अधिक चोटें लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की।
कॉलेज के प्रिंसिपल शीशपाल शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र शिवम जींद के ककरौली गांव का रहने वाला है। मृतक शिवम चंद्रशेखर आजाद ग्रुप का अध्यक्ष था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम कॉलेज में विद्यार्थियों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे और एक गंभीर घायल विद्यार्थी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





