भारत
शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट, गुस्से में दूल्हा चलते बना
jantaserishta.com
16 July 2024 3:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दूल्हा-दुल्हन घर के लिए रवाना हुए।
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। दरअसल बारात चढ़त के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच दूल्हा बग्घी से उतरकर बाइक से फरार हो गया। जिसके बाद वधू पक्ष के काफी मान मनौव्वल के बाद वह ससुराल लौटा और आधी रात दुल्हन संग फेरे लिए। फिर दूल्हा-दुल्हन घर के लिए रवाना हुए।
ये मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां गजरौला थाना क्षेत्र से बारात आई थी। वधू पक्ष ने वर पक्ष का स्वागत किया। खाना का कार्यक्रम शुरू हुई। इस दौरान पत्तल गिरने को लेकर दुल्हन के एक रिश्तेदार की बारात में शामिल एक बुजुर्ग से कहासुनी हो गई। किसी तरह मामला निपटाकर बारात चढ़त शुरू हुई। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर गांव के युवकों ने बारात में शामिल एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने दौड़े अन्य कई युवकों से भी मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे जब नाराजगी जताई तो युवकों ने बग्घी पर चढ़कर उसकी भी पीट दिया।
इस पर दूल्हा बग्घी से कूदकर अपने एक साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला था। मारपीट के बाद अधिकांश बाराती भी वहां से खिसक लिए। हालांकि, दूल्हे के पिता और उसके कई करीबी रिश्तेदार ग्राम प्रधान के यहां पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक प्रवेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, वर और वधू पक्ष के बीच पंचायत शुरू हो गई। फोन पर बात कर दूल्हे को बुलाया गया। जिसके बाद आधी रात दुल्हन संग सात फेरे हुए। इसके बाद दूल्ह- दुल्हन को लेकर विदा हो गया। शादी संपन्न होने से दुल्हन पक्ष ने राहत की सांस ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों के समझाने पर दूल्हा देर रात मंडप में पहुंच गया था। शादी संपन्न हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





