भारत

प्रेमी और पति के बीच हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
30 Dec 2021 9:25 PM IST
प्रेमी और पति के बीच हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर बीच सड़क एक महिला के प्रेमी और उसके पति का आमना-सामना हो गया. फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और आपस में जमकर लात और घूंसे चले. स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया. प्रेमी ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. अब पुलिस इसकी जांच कर रही है.

यह मामला बयाना कस्बे का है, करौली जिले के सूरौठ थाना के गांव धनावली की रहने वाली महिला की शादी हिंडोन के झारेड़ा गांव निवासी रूपा नाम के शख्स के साथ हुई थी. जिनका एक बच्चा भी है, लेकिन पति से अनबन के बाद महिला का प्रेम संबंध बयाना थाना इलाके के गांव धाधरैन के रहने वाले बाबूलाल मीणा से हो गए और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे.
बुधवार को जब बयाना कस्बे के बाजार में जब महिला का पति और प्रेमी का आमना सामना हुआ तो दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले और पथराव हुआ. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से दोनों का बीच बचाव किया. झगड़ा शांत होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई और पति वहां से भाग गया.
जानकारी के मुताविक बाबूलाल मीणा रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता है और रूपा की पत्नी उसके साथ काफी समय से लिव इन रिलेशन में रह रही है. ऐसे में महिला का पति अपने परिजनों के साथ मिलकर आया और बाबूलाल को बाजार में पकड़ लिया, फिर उसके साथ मारपीट करने लगा. महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और वह अपने प्रेमी बाबूलाल के साथ रिक्शे में बैठकर चली गई. महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ अपने प्रेमी के साथ रह रही है.
इस मारपीट की शिकायत पुलिस से की गई. बाबूलाल मीणा ने पुलिस को बताया कि वो अपने रिक्शा लेकर जा रहा था. तभी रूपा नाम के व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी. फिर इस घटना की सूचना उसने पुलिस को दी. रूपा नाम के शख्स की पत्नी उसके साथ रहती है, इससे नाराज होकर उनसे हमला किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story