भारत

कावड़ियों और कार ड्राइवर के बीच मारपीट, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
24 Feb 2022 4:06 PM IST
कावड़ियों और कार ड्राइवर के बीच मारपीट, देखें वायरल वीडियो
x
जानिए पूरा मामला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कावड़ियों और कार ड्राइवर के बीच मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि गाड़ी ड्राइवर नशे में था और कहासुनी के बाद कांवडियों ने ड्राइवर को पीटा और उसकी गाड़ी तोड़ दी. यह विवाद इसलिए शुरू हुआ कावड़ियों के गाड़ी टच हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक कार ड्राइवर अनिल कुमार लखनऊ के अशोक विहार थाना तालकटोरा का रहने वाला है. वो देर रात चुनाव में ड्यूटी के बाद घर वापस लौट रहा था. इस दौरान थाना तालकटोरा आलम नगर फ्लाइओवर के पास उसकी गाड़ी सड़क पर जा रहे कुछ कावड़ियों से टच हो गई. इससे नाराज कांवड़ियों ने गाड़ी चालक की पिटाई कर दी और उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस के मुताबिक कार चालक अनिल कुमार नशे की हालत में था और कांवड़ियों से उसकी गाड़ी टच हुई. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ. हालांकि मामला शांत होने के बाद गाड़ी चालक चला गया था और किसी ने कोई भी पुलिस कंप्लेंट नहीं की.


कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक देर रात सोशल मीडिया पर इस मामले की जानकारी हुई. जिसके बाद मौके पर पीआरबी और लोकल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को तलाशा. गाड़ी एक पुल के नीचे खड़ी पाई गई. जब इस मामले पर चालक से बात की गई तो उसने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया. हालांकि खुद शराब के नशे में धुत था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story