भारत

पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति ने शादी में मिली बाइक से ये क्या कर डाला!

jantaserishta.com
9 Feb 2025 3:34 PM IST
पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति ने शादी में मिली बाइक से ये क्या कर डाला!
x
सांकेतिक तस्वीर
ट्रैफिक नियम की उड़ाई धज्जियां.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद का अनोखा मामला सामने आया है. यहां पति ने शादी में मिली बाइक से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़कर चालान कटवाने शुरू कर दिए. बाइक पत्नी के नाम पर थी, इसलिए चालान के मैसेज लगातार उसके मोबाइल पर आने लगे. परेशान पत्नी ने पहले खुद चालान भरा, लेकिन जब यह सिलसिला नहीं रुका तो परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की.
पीड़ित महिला के अनुसार, मुजफ्फरपुर की रहने वालीं महिला की शादी डेढ़ साल पहले पटना में हुई थी, लेकिन शादी के डेढ़ महीने बात ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा और दोनों अलग हो गए. पत्नी मायके मुजफ्फरपुर आ गई और तलाक का केस फाइल कर दिया.
इसके बाद पति ने शादी में मिली बाइक से लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ना शुरू कर दिया. बाइक पत्नी के नाम पर थी तो चालान उसके पास आने लगे. एक-दो बार चालान जमा कर दिया, फिर भी फाइन आने लगा तो पति से बात कर बाइक वापस मांगी, लेकिन पति ने तलाक का फैसला आने तक बाइक वापसी से इनकार कर दिया.
महिला ने पटना ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की तो ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा. महिला अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत की. इस दौरान पूछा गया कि वह कैसे साबित कर सकती है कि बाइक अभी भी उसके पति के पास है. पुलिस ने उसे सलाह दी कि वह एक हलफनामा जमा करे, जिसमें पुष्टि हो कि उसका पति उस वाहन का इस्तेमाल कर रहा था.
थाना अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि एक महिला और उसके परिजनों ने आकर शिकायत की थी कि बेटी की शादी में बाइक दी थी. अब दोनों के बीच केस चल रहा है. बाइक लड़के के पास है, जो कि पत्नी के नाम है. इसलिए चालान उसके पास आ रह हैं. मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story