भारत

पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा, पुलिस तक हैरान, जानें मामला

jantaserishta.com
10 March 2024 6:03 PM IST
पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा, पुलिस तक हैरान, जानें मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
आगरा: जींस, टॉप और चश्मा पहनने पर घर में रार हुई। पुलिस पति-पत्नी को समझाने का प्रयास कर रही है। महिला ने साफ कह दिया है गांव में घूंघट करके रहती थी। दिल्ली में तो पसंद के कपड़े पहनूंगी। महिला का मायका एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र में है। 15 साल पहले देहात के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में शादी हुई। पति मजदूर है। दिल्ली में अपने भाई के साथ रहता है। पांच साल पहले वह पत्नी को अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में दूसरी महिलाओं के रहने का अंदाज देख उसकी पत्नी ने भी अपनी लाइफ स्टाइल बदल ली। शुरू में तो पति को यह अच्छा लगा। जब भार जेब पर पड़ा तो उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी के जींस, टॉप और चश्मा पहनने पर क्लेश शुरू कर दी। खर्चा देना बंद कर दिया। देवर घर का खर्चा उठाने लगा। मामला पुलिस तक आया।
दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को बुलाया गया। डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों की कांउसलिंग की। बात नहीं बनी। पत्नी ने आरोप लगाया पति खर्चा नहीं देता। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी फिजूल खर्चा करने लगी है। उसकी हैसियत से महंगे कपड़े खरीदती है। सजकर पार्क में टहलने चली जाती है। वह इसका विरोध करता है तो झगड़ा करती है। काउंसलिंग में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
परिवार परामर्श में बिखरे हुए परिवार बचाने का प्रयास होता है। दहेज उत्पीड़न के कई मामले तो ऐसे आते हैं जिनमें विवाद मामूली बातों पर होता है। एक मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद सुपारी खाने को लेकर हुआ। पत्नी सुपारी खाती है पति इसका विरोध करता था। पति हरीपर्वत क्षेत्र का निवासी है। पत्नी ताजगंज क्षेत्र में रहती है। पहले वह दिनभर सुपारी खाती थी। पति ने विरोध किया तो मायके चली गई। छह माह से मायके में है। कांउसलिंग हुई। पत्नी ने वादा किया कि अब सिर्फ दिन में एक बार सुपारी खाया करेगी। धीरे-धीरे उसे भी छोड़ देगी। पति साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया।
पत्नी को घर ले जाने के लिए पति को अपना मकान खरीदना पड़ा। पत्नी चार साल की बेटी और एक साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी ने साफ कह दिया था कि घर तभी लौटेगी जब अपना घर खरीद लोगे। पति बैंक मैनेजर है। उसने दयालबाग क्षेत्र में मकान खरीद लिया है। पत्नी पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story