भारत

गार्ड्स और रहवासियों के बीच झगड़ा, जमकर हुआ बवाल

jantaserishta.com
21 Oct 2022 8:13 AM IST
गार्ड्स और रहवासियों के बीच झगड़ा, जमकर हुआ बवाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर बवाल हो गया है. यहां गार्ड्स और रहवासियों के बीच पहले विवाद हुआ, फिर मारपीट होने लगी. इस घटना का वीडियो सामने आया है. मामला सेक्टर 78 हाइड पार्क सोसाइटी का है. फिलहाल, इस मामले में सोसायटी में रहने वाले लोगों ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के मुताबिक, हाइड पार्क सोसाइटी में कई दिनों से एओए के चुनाव को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है. सोसायटी के लोगों ने आरोप लगाया कि एओए की पूर्व टीम ने खुद को बिना चुनाव के ही निर्विरोध दोबारा चुन लिया, जिसके बाद सोसाइटी ने निवासियों ने बहिष्कार किया है और दोबारा चुनाव करवाए. हाल ही में एओए की नई टीम जीत कर आई. गुरुवार को सोसायटी में एओए की टीम की जनरल बॉडी की मीटिंग थी, जिसमें अचानक सोसाइटी के गार्ड पहुंचे, जिसके बाद सोसाइटी के निवासियों और गार्ड्स में विवाद हो गया.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति क्या रही होगी. नई एओए की टीम ने सोसायटी की पुरानी सिक्योरिटी एजेंसी को हटा दिया है और नई सिक्योरिटी एजेंसी को लगा दिया. वहीं, मारपीट में सोसायटी की महिलाओं को चोट लगी है, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है. सोसायटी के लोगों ने पुलिस को गार्ड्स और पूर्व एओए की टीम के खिलाफ शिकायत दी है.
हाइड पार्क सोसायटी में रहने वाले अजय पाठक ने बताया कि पूर्व एओए की टीम बिना चुनाव के ही निर्विरोध घोषित हो गई थी. विरोध किए जाने पर सोसायटी के गार्ड से यहां रहने वाले लोगों पर हमला करवाया जा रहा है. हम थाने में शिकायत दर्ज करवाने आये हैं. सोसायटी की निवासी महिला ने बताया कि सोसायटी में मीटिंग चल रही थी, तभी अचानक पूर्व एओए की टीम के कहने पर सोसायटी के गार्ड आये और मीटिंग कर रहे निवासियों पर हमला कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story