भारत

बहू और ससुर की हुई फाइट, महिला ने दिलेरी दिखाते पटक दिया खेत में

Admin2
18 July 2021 12:35 PM GMT
बहू और ससुर की हुई फाइट, महिला ने दिलेरी दिखाते पटक दिया खेत में
x
शिकायत दर्ज

बिहार के बोधगया में बहू और उसके चचेरे ससुर की फाइट इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी है। महिला खेत पर कुछ काम कर रही थी तभी उसका चचेरा ससुर पिस्टल लेकर पहुंच गया। महिला निहत्थे थी। इसके बाद भी पिस्टल लिए चचेरे ससुर से भिड़ गई। महिला ने चचेरे ससुर को खेत पर ही पटक दिया। इसके बाद दोनों की जबरदस्त फाइट हुई। महिला ने चचेरे ससुर से इस दौरान पिस्टल छीन ली। फाइट में मात खाया अधेड़ मौके से भाग निकला।

मामला बोधगया थाना क्षेत्र के अमवां सीमाने का है। भूमि विवाद के चलते दो पक्ष यहां आमने-सामने आ गए। खेत की ट्रैक्टर से जुताई के क्रम में दोनों ओर से करीब आधे घंटे ज्यादा समय तक मारपीट होती रही। इसका वीडियो वायरल हो गया है। मारपीट मामले में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल निवासी वीरेन्द्र यादव की पत्नी सरस्वती देवी ने रामभजन यादव, अरविंद यादव, विवेक कुमार उर्फ नंदू कुमार, जयप्रकाश कुमार व धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। दूसरे पक्ष से रामभजन यादव ने वीरेन्द्र यादव व उसकी पत्नी सरस्वती देवी, बबलू कुमार सहित 12 अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है।

सरस्वती देवी ने बताया की हमारे खेत का जुताई हो रहा था। इसी बीच वहां अरविंद यादव जोकि उसका चचेरा ससुर लगता है रिवाल्वर लेकर आया और झगड़ा करने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। इस बीच हाथ में रिवाल्वर लिए अरविंद यादव सरस्वती देवी की ओर दौड़ा लेकिन महिला ने दिलेरी दिखाते हुए उसे खेत में ही पटक दिया। सरस्वती देवी ने अरविंद के हाथ से रिवाल्वर छिन ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर लिया है। बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा बताया कि मारपीट मामले में दोनों ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है।

Next Story