भारत

बच्चों के बीच खेलते समय झगड़ा: शराब कारोबारी गिरफ्तार, गुस्से में उठाया ये कदम

jantaserishta.com
22 Nov 2024 8:07 AM IST
बच्चों के बीच खेलते समय झगड़ा: शराब कारोबारी गिरफ्तार, गुस्से में उठाया ये कदम
x

सांकेतिक तस्वीर

किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डीएलएफ फेज 3 इलाके में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में बच्चों के बीच खेलते समय झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक लड़का घर गया और अपने पिता को लड़ाई की जानकारी दी। गुस्से में लाल पिता ने बिना सोचे-समझे अपनी बंदूक निकाली और 12 साल के बच्चे के सिर पर तान दी। पुलिस ने बच्चे पर रिवॉल्वर तानने के आरोप में 35 साल के शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
किसी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने कारोबारी प्रतीक सचदेवा की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे लैगून अपार्टमेंट के पार्क में हुई, जहां कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे।
खेलते समय बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और उनमें से एक ने घर लौटकर अपने पिता को झगड़े के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि गुस्साए कारोबारी ने अपनी रिवॉल्वर ली और पार्क में जाकर 12 साल के एक लड़के पर उसे तान दिया। वीडियो में सचदेवा की पत्नी भी पार्क में आती हुई और अपने पति से वहां से चले जाने को कहती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद डरे सहमे हुए लड़के को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया।
लड़के के पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज 3 थाने में सचदेवा के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने आरोपी शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। जांच में शामिल होने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story