रूसी और यूक्रेन की सेना में भीषण जंग जारी: भारतीयों को निकालने के लिए चलाया जाएगा ऑपरेशन, उड़ानों का खर्च उठाएगी मोदी सरकार

नई दिल्ली: यूक्रेन में रूस के हमले के बीच वहां फंसे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की बैठक में यह फैसला हुआ है। सभी विशेष उड़ानों का खर्च सरकारी उठाएगी। यूक्रेन में हजारों की संख्या में मेडिकल स्टूडेंट्स और अन्य नागरिक फंसे हुए हैं। टीवी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यूक्रेन से लगे पड़ोसी देशों में सड़क मार्ग के रास्ते भारतीय नागरिकों को पहुंचाया जाएगा। वहां से उन्हें प्लेन के जरिए स्वदेश लाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





