भारत

टोल प्लाजा पर जमकर चले लात और घूसे

jantaserishta.com
23 May 2022 3:53 PM IST
टोल प्लाजा पर जमकर चले लात और घूसे
x

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दबंगों के हौसले किसी से छुपे नहीं हैं. दादरी में एक टोल प्लाजा से पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में दो कार चालक भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मामला दादरी के एनएच 91 हाइवे पर लुहारली टोल प्लाजा का है, जहां गाड़ी पहले निकालने को लेकर दो कार चालकों में खूब मारपीट हुई. पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा को पहले पार करने को लेकर दोनों चालक जबरन कार को आगे ले जाने पर अड़ गए और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया. पहली कार में सवार एक महिला और पुरुष को दूसरी कार में सवार दबंगों ने जमकर लात-घूसों से पीटा.
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने महिला को भी नहीं बख्शा और महिला को भी पीट दिया. इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचे और दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
इस मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकरियों का कहना कि पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि दादरी में एनएन 91 पर ही एक सड़क हादसा भी हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. दादरी थाना क्षेत्र के कोट गांव चौकी के पास हाइवे पर आज सुबह करीब 5:00 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने इको वैन में जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद वैन में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं.
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद बस ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story