जन्मदिन के जश्न पर सरेआम फायरिंग, तलवार से काटा केक, देखें VIDEO

राजधानी पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में एक आरोपित को चिन्हित किया है। आरोपित का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा है। बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है। एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक आकाश व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गुरुवार को एक आरोपित आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी आरोपितों की पहचान कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था, जो बालागंज क्षेत्र का बताया जा रहा था। पुलिस ने वीडियो के बारे में छानबीन की तो पता चला कि बर्थडे पार्टी में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे हैं और सड़क पर केक रखकर उसे तलवार से काट रहे हैं। प्रकरण की जानकारी होने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आकाश नाम के युवक के बारे में पता चला बताया जा रहा है कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक आकाश ही है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी चौक आइपी सिंह के मुताबिक आकाश व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर बुधवार देर रात एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक के साथ करीब 10 लड़के दिख रहे हैं। इस दौरान एक युवक कई राउंड गोली चलाता है और उसके साथी कार पर रखे केक को तलवार से काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने छानबीन की और फायरिंग करने वाले युवक के बारे में पता लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बर्थडे के मौके पर तमंचे पर डिस्को-
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) November 18, 2020
शोहदई चरम पर है-
वायरल वीडियो लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके का बताया जा रहा है.. pic.twitter.com/UXaFKhp75j
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





