भारत

कोर्ट में फायरिंग, बदमाश की हत्या, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
7 Jun 2023 4:33 PM IST
कोर्ट में फायरिंग, बदमाश की हत्या, अफरातफरी का माहौल
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ के एसएसटी कोर्ट में सुनवाई के लिए आए अपराधी संजीव माहेश्वरी जीवा पर वकील के वेश में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। खूंखार शूटर जीवा गंभीर रूप से घायल हो गया और फिर उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।
आरोपी लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। संजीव माहेश्वरी जीवा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में सह-आरोपी था, जिसमें मुख्तार अंसारी भी आरोपी है।
उसने एक कंपाउंडर के रूप में करियर की शुरूआत की और फिर अंडरवल्र्ड का सदस्य बन गया। वह मुन्ना बजरंगी का करीबी सहयोगी था, जिसकी 2018 में बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story