
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
झोपड़ियों में लगी आग धीरे-धीरे और बड़ गई.
नई दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा गांव इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई. झुग्गियों में लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. रात करीब एक बजे से लगी आग पर सुबह चार बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया.
मगर, इस आग में 20-25 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई है. गनीमत ये रही की आग की चपेट में आने से केवल माल का नुकसान हुआ है. किसी भी व्यक्ति को इस घटना में चोट नहीं आई है. फिलहाल, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस वजह से लगी.
बताया गया कि, जिस समय आग लगी थी उस दौरान झोपडियों में लोग सो रहे थे. फिर आचनक से आग लगने की आवाजें आने लगीं. लोग अपनी-अपनी झोपड़ियों से निकलकर बाहर की ओर भागे. फिर देखते ही देखते आग बढ़ती गई और एक के बाद एक दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.
रात करीब एक बजे लोगों ने फायर ब्रिगेड की आग लगने की जानकारी दी ती. मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन झोपड़ियों में लगी आग धीरे-धीरे और बड़ गई. करीब 12 गाड़ियों का पानी इस भीषण आग को बुझाने में लग गया. आग बुझाने का काम सुबह चार बजे तक चलता रहा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





