भारत

यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, कागजात और कई सामान जलकर राख

jantaserishta.com
2 Aug 2023 2:41 PM IST
यूनियन बैंक में लगी भीषण आग, कागजात और कई सामान जलकर राख
x
अभी तक यह पता नहीं चला कि आग से नोट जले हैं या नहीं।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे यूनियन बैंक में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण बैंक के अंदर रखे कागजात और अन्य सामान जलकर राख हो गए। अभी तक यह पता नहीं चला कि आग से नोट जले हैं या नहीं।
घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एमएम डिग्री कॉलेज के सामने यूनियन बैंक है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह आठ बजे के आसपास बैंक के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, बैंक का गेट बंद होने के कारण पता नहीं चल सका कि आग कहां लगी है।
इसके बाद सूचना पर पहले एक दमकल की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग का विकराल रूप देखकर दूसरी गाड़ी मौके पर बुलाई गई। आग लगने से बैंक के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बैंक में कैश कितना था और जला या नहीं।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बैंक के आसपास कई घर और ऑफिस हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। अभी तक कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story