भारत

तारपीन तेल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, एक व्यक्ति सहित तीन बच्चों की मौत, आग पर पाया गया काबू

jantaserishta.com
30 Jan 2022 4:35 PM IST
तारपीन तेल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, एक व्यक्ति सहित तीन बच्चों की मौत, आग पर पाया गया काबू
x
देखें तस्वीरें।

जयपुर. जमवारामगढ़ क्षेत्र के धुलारावजी में रविवार को तारपीन तेल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग (Fire In Turpentine Oil Manufacturing Factory In Jamwaramgarh) लग गई. आग में झुलसने से तीन बच्चों समेत अबतक कुल चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य गंभीर झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मौके पर सिविल डिफेंस टीम और पुलिस भी पहुंच गई. दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.



आग लगने की खबर सुनकर घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जमवारामगढ़ RPS अधिकारी शिवकुमार भारद्वाज, जमवारामगढ़ थाना अधिकारी, रायसर थाना अधिकारी, जमवारामगढ़ एसडीएम भी पहुंच गए. और घटना के बारे में जानकारी ली. वहीं, दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया. फैक्ट्री मालिक ने अपने घर में ही कारखाना लगाया हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story