
x
इलाके में मचा हड़कंप.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राठी मिल थर्माकोल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठ रही थीं। कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में देखा जा रहा था। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। आग में काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि आठ फायर टेंडरों को मौके पर रवाना किया गया है। तीन तरफ से बचाव-राहत कार्य किया जा रहा है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बराबर में कई और फैक्ट्रियां हैं। उन तक आग को पहुंचने से रोकना भी बड़ा टास्क है। फैक्टी कर्मचारी फिलहाल बाहर निकल आए हैं। बढ़ती आग को देखते हुए आसपास की दो फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।
एसीपी अंशु जैन मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया, इस फैक्ट्री में गद्दे और थर्माकोल रखे हुए थे। आग लगने की क्या वजह रहीं, इसकी बाद में जांच होगी। फिलहाल हमारा फोकस आग बुझाने पर है। फायर फाइटर्स काम कर रहे हैं। अभी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। सूत्रों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ये हादसा हुआ है। हालांकि अधिकारिक तौर पर आग के कारणों की रिपोर्ट बाद में आएगी। फिलहाल फायर फाइटर्स का पहला टास्क आग बुझाने पर है। वे फैक्ट्री का मुख्य गेट खोलकर अंदर दाखिल हो गए हैं और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इसके अलावा बराबर वाली फैक्ट्रियों की छतों से भी पानी की बौछार चल रही है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि थर्माकोल आग लगने के बाद प्लास्टिक बन जाती है, इस वजह से आग तेजी से भड़की है।
ये फैक्ट्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटे विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया है। इस एरिया में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां हैं। कई फैक्ट्रियों के कर्मचारी फिलहाल बाहर निकल आए हैं। वे सड़कों पर इकट्ठा हैं और दहशत में हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बराबर वाली फैक्ट्रियों को सबसे ज्यादा खतरा है। इसलिए उन्होंने अपने फायर संयंत्र एक्टिव मोड में कर लिए हैं और बराबर वाली दीवारों पर पानी छिड़ककर उनका तापमान सामान्य बनाने में जुटे हुए हैं।
ग़ाज़ियाबाद के विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया की थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग। pic.twitter.com/anjhbqhVSG
— Sunil Pandey (@aviral_sunil) February 24, 2023
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसथर्माकोल फैक्ट्री में आगआगGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policefire in thermocol factoryfire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





