भारत

घर में लगी भीषण आग, बेघर हुए 9 परिवार

Nilmani Pal
19 Dec 2021 10:59 PM IST
घर में लगी भीषण आग, बेघर हुए 9 परिवार
x
बड़ी खबर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दुदकुचन डीके मार्ग में रविवार शाम आग लगने से एक घर जलकर खाक हो गया. इस घर में पूरे 9 परिवार रहा करते थे. रिपोर्टों में कहा गया है कि आग आज शाम लगी और जल्द ही उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया.

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन और आपातकालीन विभाग ने बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन आग ने व्यापक नुकसान पहुंचाया. इस घटना के चलते पूरे नौ परिवार बेघर हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने मामले में संज्ञान लिया है. मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Next Story