भारत
BIG BREAKING: होटल में भीषण आग, फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी
jantaserishta.com
29 March 2023 9:21 AM IST

x
VIDEO...अफरातफरी का माहौल.
इंदौर: एक होटल में भीषण आगजनी की घटना होने की खबर सामने आ रही है. इंदौर के राऊ में बुधवार को बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल है कि वह होटल की सभी मंजिल तक पहुंच गई है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने के बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है . जानकारी के मुताबिक होटल में फंसे लोगों को निकालने में परेशानी हो रही हैं. फंसे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जैसे ही आगजनी की सूचना मिली तो लोगों की भीड़ होटल के बाहर इकट्ठा हो गई.
फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है.
इंदौर के राऊ क्षेत्र के होटल पपाया ट्री में भीषण आग pic.twitter.com/FIA5romDLT
— Nitendra Sharma (@nitendrasharma2) March 29, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





