भारत

कंपनी में भीषण आग लगी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, VIDEO

jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:32 AM IST
कंपनी में भीषण आग लगी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, VIDEO
x
इसकी सूचना लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।
नोएडा: नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में एक कंपनी के वेयरहाउस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में किसी के जान के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी अभी मौके पर मौजूद है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाहर लगे ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग के चलते आग लगी। गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया की आज सुबह करीब 7:30 बजे नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र में बी 120 सेक्टर 88 में एक कंपनी के वेयरहाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी के अंदर होने की और फसने की सूचना नहीं मिली है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि कंपनी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी थी फिलहाल अब आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story