भारत

करोलबाग स्थित पीएनबी में लगी भीषण आग

Teja
12 Feb 2023 12:11 AM IST
करोलबाग स्थित पीएनबी में लगी भीषण आग
x

राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि करोल बाग में गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित पीएनबी में आज सुबह करीब 05 बजकर 15 मिनट पर भीषण आग लगने की सूचना मिली थी,

जिसके तुरंत बाद उन्होंने कुल 17 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया।उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Next Story