भारत

बैंक्विट हॉल में लगी भीषण आग, VIDEO

jantaserishta.com
23 Dec 2022 11:26 AM IST
बैंक्विट हॉल में लगी भीषण आग, VIDEO
x
गाजियाबाद(आईएएनएस)| गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के अर्थला में बने सेलिब्रेशन 2 बैंक्विट हॉल में आज सुबह भीषण आग लग गई। इसकेोलते पूरा बैंक्विट हॉल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। इस घटना में फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना गाजियाबाद फायर ब्रिगेड को 9:30 बजे के आसपास मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सकरी गलियां होने की वजह से मौके पर पहुंच पाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
गाजियाबाद में फायर विभाग के सीएफओ राहुल पाल ने बताया है कि सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेज दी गई थी। किसी के जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन बहुत भीषण आग थी, इस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story