भारत

स्‍कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:53 AM IST
स्‍कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, VIDEO
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में एक बड़े ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर काफी देर तक जलता रहा। आसपास के लोगों ने मिलकर ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पाया।
खास बात यह है कि ट्रांसफार्मर के ठीक बगल में बच्चों का स्कूल भी है। ट्रांसफार्मर के खुले और जर्जर तारों की शिकायत कई बार स्कूल और आसपास के लोग बिजली विभाग से कर चुके हैं लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। घटना तड़के सुबह की है।
मिली सूचना के मुताबिक गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में निदा इंटर कॉलेज के पास एक बड़े ट्रांसफॉर्म में जर्जर तार होने की वजह से उसमे आग लग गई। आग की लपटें काफी तेज व ऊंची निकल रहीं थींं। इसके चलते आग पर काबू पाने में आसपास के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेत और पानी के जरिए आग पर काबू पाया गया।
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग में एक बंदर इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है। आसपास के लोगों के मुताबिक इस ट्रांसफार्मर के खुले तारों और जर्जर स्थिति के बारे में कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया गया है और शिकायत भी दी गई है लेकिन बिजली विभाग ने इसकी सुध नहीं ली और आज हादसा हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story