भारत

फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 10 दमकलों ने 12 घंटे में पाया काबू, जान बचाने के लिए छत से कूदे मजदूर

jantaserishta.com
31 Dec 2021 3:09 PM IST
फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, 10 दमकलों ने 12 घंटे में पाया काबू, जान बचाने के लिए छत से कूदे मजदूर
x

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में आग (​​Sonipat Fire) का तांडव देखने को मिला है, जहां आग ने एक के बाद एक चार फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार, सबसे पहले फ्लैट नंबर 1239 में ओम पैकिंग नाम से बनी फैक्ट्री में आग लगी थी. इस बीच फैक्ट्री में सो रहे कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर जान बचाई, तो कुछ के चोटिल होने की खबर है.

बता दें कि सोनीपत की इन फैक्ट्रियों में गत्ता व अन्य सामान बनने का काम होता है. वहीं, गुरुवार की रात ओम पैकिंग फैक्‍ट्री से आग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद चार फैक्ट्रियों में भयानक आग लग गई. हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन फैक्ट्रियों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका है. वहीं, आग लगने की सूचना के बाद सोनीपत समेत पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गयी थीं.
चार मजूदर हुए घायल
वहीं, सोनीपत की 4 फैक्ट्रियों में आग से पूरे इलाके में आसमान काला हो गया है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दौरान फैक्ट्रियों की छत पर कुछ मजदूर सो रहे थे, जिन्‍होंने छत से कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि इस दौरान किसी मजदूर के झुलसने की शिकायत नहीं मिली है. जबकि छत से कूदने की वजह से चार मजदूर घायल हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story