भारत

जाको राखे साइयां मार सके न कोई...बस में लगी भयंकर आग, फिर...

jantaserishta.com
27 April 2024 1:07 PM IST
जाको राखे साइयां मार सके न कोई...बस में लगी भयंकर आग, फिर...
x
देखें वीडियो.
मुंबई: “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई”। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस आग के गोले में तब्दील हो गई, लेकिन उसमें सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। राहत की सांस लेते हुए सभी यात्री कह रहे हैं कि 'जान बचे तो लाखो पाए'।
आते-जाते लोग बस के सूरतेहाल को देखकर दांतों तले उंगली दबा रहे हैं और यात्रियों की मौजूदा स्थिति को लेकर अपने जेहन में भयावह कल्पनाएं गढ़ रहे हैं। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी यात्री का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ड्राइवर के मुताबिक, बस में कुल 36 यात्री सवार थे। यह भयावह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मावल तालुका में हुआ, जहां टायर फटने से बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद यह आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईआरबी पेट्रोलिंग, डेल्टा फोर्स, वडगांव ट्रैफिक पुलिस सिस्टम के संयुक्त प्रयास से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story