भारत

मॉल के रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स को लेकर हुई जमकर मारपीट, देखें वायरल VIDEO

jantaserishta.com
19 Jun 2023 12:34 PM IST
मॉल के रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स को लेकर हुई जमकर मारपीट, देखें वायरल VIDEO
x
परिवार और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई।
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में खाना खाने गए एक परिवार और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। इस दौरान महिलाओं को भी चोट लगी है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना सेक्टर-113 में शिकायत दी गई है।
डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी एक महिला अपने परिवार के 12 लोगों के साथ सेक्टर-75 में ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। यहां डिनर करने के बाद करीब 12 हजार का बिल आया। रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने बिल में 970 रुपए सर्विस टैक्स लगाकर दिया। जिस पर महिला के परिवार वालों ने ऐतराज जताया। इस बात को लेकर बहसबाजी होने लगी। कुछ ही मिनटों में मारपीट तक बात पहुंच गई। वीडियो में दिख रहा है कि पहले रेस्टोरेंट वेटर इन लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चलते हैं। इस दौरान महिलाएं एक दूसरे को रोकने का प्रयास करती रही। जिसके बाद महिलाओं को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया। वीडियो में मॉल के सीक्यूरिटी गार्ड भी नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि खाना खाने के लिए आए लोगों को अमेजन से डिस्काउंट कूपन मिला था। बिल आने पर जब इन लोगों ने अमेजन का कूपन दिखाकर सर्विस टैक्स न देने की बात कही तो रेस्टोरेंट प्रबंधन ने कहा कि हम आपको छूट भी दें और टैक्स भी माफ कर दें, ऐसा नहीं हो सकता। इस मामले को लेकर ही बहस शुरू हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story