भारत

आधार कार्ड ऑफिस में जमकर मारपीट, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
22 March 2024 11:56 PM IST
आधार कार्ड ऑफिस में जमकर मारपीट, देखें VIDEO...
x
जानिए क्या है वजह
निवाड़ी। पृथ्वीपुर महिला बाल विकास परियोजना ऑफिस में जमकर लात घूंसे चले। आधार कार्ड सेंटर पर निर्धारित फीस से ज्यादा फीस लेने को लेकर हुए विवाद में कंप्यूटर ऑपरेटर ने युवक से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला आधार कार्ड की निर्धारित फीस से ज्यादा फीस लेने को लेकर हुआ था। जब युवक ने पैसे देने से मना किया तो आधार कार्ड सेंटर के कंप्यूटर ऑपरेटर और उसके साथी ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Next Story