भारत

महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
30 Dec 2022 6:43 PM IST
महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला घूंघट में थीं, जो हाथों में फावड़ा और कुल्हाड़ी थाने हुए थीं.
हरदोई: यूपी के हरदोई में जमीन विवाद को लेकर कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं. ये महिला घूंघट में थीं, जो हाथों में फावड़ा और कुल्हाड़ी थाने हुए थीं. इन महिलाओं के बीच हुई गुत्थमगुत्थी का वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मल्लावां थाने के करवा गांव में कल शाम की है. यहां के रहने वाले श्रीकांत का आरोप है कि गांव के ही रामस्वरूप और उनके परिवार के लोगों ने उनके खेत की मेड़ काटकर कब्जा करने की कोशिश की है. उन लोगों ने वहां पर दीवार बनाने का प्रयास किया.
इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं हाथ में फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर आमने सामने आ गईं और मारपीट करने लगीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों से बारह लोगों को शांति भंग के मामले में कार्रवाई की है.
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मल्लावां थाने में श्रीकांत पुत्र राम प्रसाद ने शिकायत की है कि रामस्वरूप व अन्य लोगों ने खेत की मेड़ तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की है, दीवार बनाने लगे. गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया. जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी, गाली गलौज किया.
पुलिस ने केस दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है. अन्य लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी पहचान की जाएगी. महिलाओं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story