भारत

दो गुटों में जमकर विवाद, एक की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
3 April 2024 5:16 PM GMT
दो गुटों में जमकर विवाद, एक की दर्दनाक मौत
x
देखें VIDEO...
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। भिवंडी शहर में क्रिकेट को लेकर हुए एक पुराने विवाद में दो गुटों में खुनी झड़प हुई। इस दौरान एक-दूसरे गुटों के लोगों ने चाकुओं, डंडों से हमला किया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, भिवंडी के शांतिनगर इलाके में मंगलवार को हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान जुबैर शोएब शेख (उम्र 46) के तौर पर हुई है। मारपीट में अबू हमजा शेख, इस्तियाक शोएब शेख (उम्र 32), साजिद वहाब शेख (उम्र 33), आसिफ वहाब शेख (उम्र 36), शहबाज सोहेल शेख (उम्र 34) और नोएब सोहेल शेख गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ साल पहले भिवंडी में क्रिकेट खेलने के विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए थे। तब इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इसी विवाद को लेकर कल एक गुट ने दूसरे गुट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों को जो भी मिला उससे एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान जमकर चाकूबाजी की गई। चाकू के हमले में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से जुबैर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुछ अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से शांतिनगर इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई जारी है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है।
Next Story