भारत

दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, तीन की मौत

Rani Sahu
20 Jan 2022 11:27 PM IST
दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर, तीन की मौत
x
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार को दो ट्रकों में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार को दो ट्रकों में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद ने कहा कि यह हादसा सूरतगढ़ के पालीवाला गांव के पास घने कोहरे के कारण हुआ। दिखाई ना देने की वजह से दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई।

मामले की जांच जारी
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक सहायक की मौत हो गई है। चालक की पहचान चुरू निवासी रामचंद्र जाट (24) के रूप में हुई है। वहीं अभी तक दूसरे ड्राइवर और हेल्पर की पहचान नहीं की जा सकी है।
शव घरवालों को सौंपा गया
एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Next Story