भारत
पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
11 March 2025 12:46 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार को बवाल हो गया है. यहां पुलिस और किसानों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घटना में सात लोग घायल हो गए. किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे के नाम पर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है. जमीन के नाम पर सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. किसानों का कहना है कि पहले से नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है.
किसानों का कहना है कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है. गुरदासपुर में जमीन पर कब्जा लेने के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन छीनने की कोशिश की और अनुचित मुआवजा देने की पेशकश की. विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. झड़प में 7 किसान घायल हो गए हैं.
इससे पहले 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला था. किसान संगठनों ने मान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था और नाराजगी जताई थी. किसानों का कहना था कि 5 मार्च से एक हफ्ते तक धरना प्रस्तावित था. पूरे पंजाब से किसानों को चंडीगढ़ पहुंचना था, उससे पहले पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. किसानों के जत्थों को रास्ते में रोक दिया. हालांकि, कई जगहों पर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. इससे पहले पंजाब सरकार ने कहा था कि आंदोलन की अनुमति नहीं है.
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसानों को शहर के सेक्टर 34 में धरना देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. चंडीगढ़ की सभी सीमाओं बैरिकेडिंग कर दी गई थी. ये किसान ऋण निपटान के लिए एक कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ना बकाया का भुगतान करने और भारतमाला परियोजनाओं के लिए भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को रोकने की भी मांग कर रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





