भारत

OMG वाला बाइक हादसा, गुलाटियां मारती हुई जमीन पर गिरी बाइक

jantaserishta.com
30 Dec 2021 10:59 AM IST
OMG वाला बाइक हादसा, गुलाटियां मारती हुई जमीन पर गिरी बाइक
x
वीडियो हुआ वायरल।

पाली: राजस्थान के पाली में एक ऐसा बाइक हादसा हुआ जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. किसी फिल्म के स्टंट सीन की तरह बाइक हवा में दो बार गुलाटियां मारती हुई जमीन पर गिरती है जिससे उसपर सवार शख्स बुरी तरह घायल हो गया. यह पूरा मामला वहां सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

घटना पाली जिले के सुमेरपुर में राजगुरु सर्किल के पास हुई जहां गैस पाइप लाइन लगाने को लेकर काम चल रहा था.
पिछले लंबे समय से वहां सड़कें खुदी हुई थी और मलबा भी वहीं पड़ा हुआ था. तेज रफ्तार बाइक सवार को अचानक वहां पड़ा मलबा नहीं दिखा और उसकी बाइक उस पर चढ़ गई जिसके बाद हवा में गोते लगाता हुआ वो बाइक सहित जमीन पर गिर पड़ा.
घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. घटनास्थल पर लोगों को सावधान करने वाला कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था.
यह हादसा 27 दिसंबर की देर रात 12 बजकर 21 मिनट पर हुआ था. स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक के मलबा पर चढ़ने के बाद 10 फीट ऊपर उछलने के बाद नीचे गिरकर जमीन से टकरा गयी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story