भारत
मंगेतर के दोस्तों ने किया युवती का गैंगरेप, 5 गिरफ्तार
jantaserishta.com
22 Sept 2023 7:05 PM IST

x
DEMO PIC
पीड़िता को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
रांची: झारखंड के चाईबासा में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कातीगुटू गांन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने गई थी। इस दौरान मंगेतर के कई दोस्त इकट्ठा हो गए। उन्होंने शादी तय होने की खुशी में उससे शराब की पार्टी देने की मांग की।
दोस्तों के दबाव पर वह शराब ले आया। पार्टी के दौरान ही उन्होंने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। उसका मंगेतर भी शराब के नशे में धुत हो गया। इस बीच युवकों ने उसका गैंगरेप किया। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप पीड़िता को गंभीर रूप से जख्मी हाल में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





