गंभीर मामला: भ्रूण लिंग परीक्षण, डॉक्टर धराया, ऐसे हुआ पूरा खुलासा

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में धड़ल्ले से भ्रूण लिंग परीक्षण का खेल चल रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने लोनी के फरूखनगर में छापामारी कर भ्रूण लिंग जांच गिरोह के सरगना डाक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि इनके साथी भागने में कामयाब हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनके कब्जे से अल्ट्रासाउंड मशीन और जांच को दिए गए 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पिछले छह माह में 150 से अधिक महिलाओं के भ्रूण लिंग की जांच कर चुका है। जबकि प्रत्येक महिला से 35 से 50 हजार रुपये तक लेता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





