
x
नाबालिग
Bihar बिहार: सोनपुर हरिहर क्षेत्र मेले में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्रा में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार हरिहरनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्रा की विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई।
इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य कराई जाने वाली पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई लड़कियों में दो लड़कियां उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं नेपाल की एक-एक लड़कियां हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हरिहरनाथ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि प्राचीन काल से सोनपुर में गंगा और गंडक नदियों के पवित्र संगम स्थल पर लगने वाला हरिहर क्षेत्र का यह मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होता है। कार्तिक पूर्णिमा से एक महीने तक गंगा और गंडक के पवित्र संगम में लाखों श्रद्धालु स्नान कर एशिया के सबसे बड़े पशु मेले का नजारा देखने पहुंचते हैं। मेले का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। इस मेले का आकर्षण नौटंकी और आर्केस्ट्रा भी होता है, जिसका आनंद लेने के लिए आसपास के लोग पहुंचते हैं।
सारण जिले में मई 2024 से अब तक कुल 279 लड़कियों को देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 35 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विभिन्न फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Tagsसोनपुर मेलाहरिहर क्षेत्रआर्केस्ट्रा छापेमारीनाबालिग लड़कियां मुक्तमानव तस्करीबिहार पुलिसएनएचआरसीसारणदेह व्यापारकार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





