भारत
नालंदा विश्वविद्यालय में 'फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी' का आयोजन, पूर्व राष्ट्रपति लेंगे भाग
jantaserishta.com
15 Sept 2023 11:39 AM IST

x
बिहारशरीफ: अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर नालंदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय स्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए रामनाथ कोविंद और असम के मुख्यमंत्री यहां पहुंच गए हैं। भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद की ओर से नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित लोकतंत्र का उत्सव, जी 20 सम्मेलन के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से भारत मंडपम में लगाए गए 'लोकतंत्र की जननी' प्रदर्शनी के बाद का हिस्सा है।
बताया गया है कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से भारत में लोकतंत्र के प्रादुर्भाव और इसकी कार्यशैली को विस्तृत रूप से समझाया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक पुस्तक का भी विमोचन होना है। लोकतंत्र की जननी विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन होगा। इसे लेकर नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
Tagsनालंदा विश्वविद्यालयफेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसीअंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवसरामनाथ कोविंदNalanda UniversityFestival of DemocracyInternational Democracy DayRamnath Kovind
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





