भारत

वंदे भारत के रूट पर फेंसिंग का काम शुरू

jantaserishta.com
30 Jan 2023 8:00 AM IST
वंदे भारत के रूट पर फेंसिंग का काम शुरू
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मवेशियों को टक्कर से रोकने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल मंत्रालय ने रेलवे लाइन के दोनों तरफ फेंसिंग का काम शुरू कर दिया है। भारतीय रेवले ने वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर फेंसिंग का काम शुरू कर दिया, इसकी जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को एक वीडियो शेयर करके दी है।
वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, "वंदे भारत के रूट पर फेंसिंग का काम शुरू। इस पोस्ट के साथ उन्होंने वंदे भारत ट्रेन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वंदे भारत ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजरती हुई दिख रही है। वहीं ट्रैक के दोनों ओर मेटल फ्रेम की फेंसिंग की गई है ताकि जानवरों से टक्कर न हो।"
इससे पहले मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल रूट पर लगाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की उाटन के बाद कई बार जानवरों से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद से ही रेल मंत्रालय ट्रेन और जानवरों की टक्कर को रोकने के लिए तरह-तरह के उपायों पर विचार कर रहा था।
पिछले साल दिसंबर में यह खबर सामने आई थी कि पश्चिम रेलवे अगले साल मई तक मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग पर फेसिंग लगाएगा, ताकि जानवरों को पटरियों पर आने से रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story