भारत

महिला तहसीलदार ने कलेक्टर को दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
5 Aug 2023 10:29 AM IST
महिला तहसीलदार ने कलेक्टर को दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह
x
2011 में केबीसी के चौथे सीजन में 50 लाख रुपये जीतकर सुर्खियों में आई थीं।
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी करने के आरोप लगाकर अपने पद से इस्तीफा दिया है। अमिता सिंह का आरोप है कि वह सीनियर तहसीलदार है, इसके बावजूद उन्हें पिछले 5 साल से लूप लाइन में रखा जा रहा है।
अमिता सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले निर्वाचन शाखा में और अब भू -अभिलेख में लगातार रखा जा रहा है, जबकि उनके जूनियर नायब तहसीलदारों और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख को तहसीलदार का प्रभार देकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हैं और खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं।
अमिता तोमर ने नए कलेक्टर संजय कुमार के लिए लिखा है कि, उन्हें नई कलेक्टर से उम्मीद थी कि वह उन्हें न्याय देंगे। लेकिन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बहकावे में आने की वजह से उन्होंने भी न्याय नहीं दिया है। इससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
ये वही अमिता सिंह हैं जो 2011 में केबीसी के चौथे सीजन में 50 लाख रुपये जीतकर सुर्खियों में आई थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story