भारत

महिला शिक्षक का पर्स हुआ चोरी, आभास होने पर तीनों महिलाओं को पकड़ा

Admin4
16 Feb 2024 11:35 AM GMT
महिला शिक्षक का पर्स हुआ चोरी, आभास होने पर तीनों महिलाओं को पकड़ा
x
बदायूं। तीन महिलाओं ने रोडवेज बस में परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षक का पर्स चोरी कर लिया। चोरी होने का आभास होने पर महिला शिक्षक ने शोर करते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी संतोष पत्नी विनय यादव परिषदीय विद्यालय में तैनात हैं। वह थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुलड़िया अपने मायके आई थीं। शुक्रवार को रोडवेज बस में खड़ी होकर वापस अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में दो महिलाएं सामने और एक महिला उनके पीछे सटकर खड़ी हो गईं। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के दातागंज तिराहे के पास एक महिला ने संतोष का पर्स खोला।
पर्स में रखे आभूषण निकाल लिए। संतोष को पर्स खुलने का आभास हुआ तो शोर मचाया। चालक ने बस रोक दी। यात्रियों के मदद से तीनों महिलाओं की तलाशी ली तो संतोष के आभूषण बरामद हुए। तीनों आरोपी महिलाओं को जवाहरपुरी पुलिस चौकी ले जाया गया। उन्होंने अपना नाम कविता, चांदनी और रेनू बताया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Next Story