भारत

महिला शिक्षिका की मौत, पड़ोसियों पर लगा ये आरोप, मचा कोहराम

jantaserishta.com
17 Aug 2022 1:50 PM IST
महिला शिक्षिका की मौत, पड़ोसियों पर लगा ये आरोप, मचा कोहराम
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जयपुर: जयपुर में अब एक महिला शिक्षिका को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जमवारमगढ़ की बताई जा रही है। बुरी तरह झुलसी महिला ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया है। जमवारमगढ़ के सर्किल ऑफिसर शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि 32 साल की अनिता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि मरने से पहले पीड़िता ने आरोप लगाय कि 10 अगस्त को उसे पड़ोसियों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया था। यह पड़ोसी महिला के रिश्तेदार भी थे। अपनी शिकायत में महिला ने 10 आरोपियों के नाम लिए थे। जिनमें 3 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई थी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक, परिवार का आपस में पैसों को लेकर विवाद था। मई के महीने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता को छेड़खानी की धमकी भी मिली थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story