भारत

महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, फर्जी साइन पाए गए, इस कारण मच गई खलबली

jantaserishta.com
31 March 2025 5:55 PM IST
महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, फर्जी साइन पाए गए, इस कारण मच गई खलबली
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
जांच हुई.
पुणे: पुणे की भोर तहसील में कथित तौर पर अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने के लिए एक अन्य महिला नियुक्त करने वाली और अनुपस्थित रहने वाले महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. अधिकारी ने बताया कि अटेंटेस्ट रजिस्टर में महिला के फर्जी साइन भी मिले हैं.
अधिकारियों ने बताया कि सीईओ गजानन शिंदे और प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार बामने भोर के महाराणा प्रताप स्कूल नंबर एक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां अधिकारियों ने पाया की स्कूल में नियुक्त महिला शिक्षिका भारती मोरे बिना किसी पूर्व छुट्टी स्वीकृति के अनुपस्थित हैं. हालांकि, उपस्थिति रजिस्टर में उनके साइन गलत तरीके से हो रहे थे. आरोपी महिला शिक्षिका की पहचान भारती दीपक मोरे के रूप में हुई है.
अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित महिला शिक्षिका की जगह स्कूल में एक अन्य महिला को उनकी जगह बच्चों को पढ़ाते हुए पाया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि शिक्षिका ने अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए एक निश्चित राशि का भुगतान करके महिला को काम पर रखा था. छात्रों की सुरक्षा और शैक्षिक मानकों को लेकर चिंतित अधिकारियों ने आरोपी शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा था. लेकिन उसका जवाब असंतोषजनक पाया गया. इसके तुरंत बाद महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है.
अधिकारी ने महिला शिक्षिका के निलंबन के बारे कहा कि ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, बिना किसी जानकारी के मुख्यालय छोड़ने, अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरतने, किसी अनाधिकृत व्यक्ति को कक्षा का प्रभार देने, छात्र की शैक्षणिक प्रगति में बाधा डालने और कक्षा की चाबियां किसी तीसरे व्यक्ति को सौंपने के आधार पर निलंबित किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story