भारत

महिला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, स्कूल में मचा हड़कंप, Omicron जांच के लिए भेजा गया सैंपल

jantaserishta.com
5 Dec 2021 8:09 AM IST
महिला शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, स्कूल में मचा हड़कंप, Omicron जांच के लिए भेजा गया सैंपल
x
इसके बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में काफी लंबे वक्त के बाद एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिली है. इसके बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है. साथ ही शिक्षक के संपर्क में आए सभी लोगों का डेटा तैयार कर उनका सैंपल भी लिया जा रहा है.

जो शिक्षक पॉजिटिव आई है, वो कुड़ाना ब्लॉक के आदमपुर गांव की रहने वाली है. अभी एंटीजन टेस्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल-कॉलेजों में कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान जब उसका टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
स्वास्थ्य विभाग के डीएसओ डॉ. जाहिद ने बताया कि शिक्षक का सैंपल रैंडम सैंपलिंग के तहत लिया गया था. वो कोरोना पॉजिटिव आया है. शिक्षक को होम आइसोलेशन में रखते हुए आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भिजवाया गया है. यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जाएगा. डीएसओ ने बताया कि इसके बाद ही पता चल पाएगा कि मरीज कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित है.
उन्होंने ये भी बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा मेरठ और लखनऊ में उपलब्ध नहीं है. इसके लिए सैंपल हैदराबाद भेजा जाता है. फिलहाल जिले में कोरोना सैंपलिंग तेज कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story