भारत
शिक्षकों की कमी और खराब भोजन से नाराज छात्राओं का प्रदर्शन, DM को मौके पर बुलाने की मांग
jantaserishta.com
17 Aug 2026 1:05 PM IST

x
सड़क पर उतरकर विरोध जताया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय की व्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। तेज बारिश के बीच जेन एल्फा छात्राएं विद्यालय से निकलकर करीब ढाई किलोमीटर दूर दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगीं। छात्राओं के अचानक सड़क पर उतरने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता खराब है और बीमार होने पर समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पाता। छात्राओं का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। एक छात्रा ने बताया कि उनसे उनके शिक्षक गन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं। वो काफी परेशानी में है। कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में किसी के बीमार पड़ने पर समय पर उचित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती। उनका आरोप है कि इन समस्याओं की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी गई लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्राओं ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के सामने रखने और समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शांत कराने तथा स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्राएं जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग पर अड़ी रहीं। अधिकारियों की ओर से छात्राओं से बातचीत कर स्थिति सामान्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





