भारत
स्टेशन की महिला कर्मचारी ने खत्म की जिंदगी, हड़कंप मचा
jantaserishta.com
26 March 2024 2:29 PM IST

x
सुसाइड की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।
बरेली: यूपी के बरेली में सिटी स्टेशन पर तैनात कर्मचारी रेनू पासवान ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। रेनू के सुसाइड से हड़कंप मच गया। सुसाइड की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस रेनू के साथ तैनात रहे लोगों, परिवारवालों और अन्य सम्बन्धित लोगों से पूछताछ करके आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रेनू पासवान बरेली सिटी स्टेशन पर प्वाइंट्स मैन के पद पर कार्यरत थीं। ड्यूटी के दौरान अपने क्वार्टर पर जाकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। रेनू ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रेनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेनू की आत्महत्या के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेनू के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जाएगा ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





