भारत

परीक्षा देकर लौट रही महिला सिपाही से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया ये हश्र

jantaserishta.com
18 March 2021 1:32 PM IST
परीक्षा देकर लौट रही महिला सिपाही से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया ये हश्र
x

DEMO PIC

कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़...

ललितपुर: यूपी के ललितपुर शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के एक मुहल्ले की रहने वाली 28 वर्षीय एक महिला हमीरपुर जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात है. वह परास्नातक की परीक्षा देने के लिये छुट्टी में अपने घर आई थी.

उन्होंने बताया कि पीड़िता मंगलवार को महाविद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे लाठी से पीटा. सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मुख्य आरोपी मोगली यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला कांस्टेबल का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.
वहीं दूसरी तरफ शामली जिले में दिव्यांग की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. मामूली कहासुनी के बाद कुछ दबंगों ने दिव्यांग पर थप्पड़ बरसा दिए. यही नहीं, दिव्यांग को लाठी-डंडों और बेल्ट से भी पीटा गया. मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story