भारत

महिला सिपाही ने थाने में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 March 2021 7:17 AM IST
महिला सिपाही ने थाने में फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो 

महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

बेतिया. बेतिया के नरकटियागंज में एक महिला सिपाही के खुदकुशी करने की घटना से पुलिस महकमे की नींद उड़ गई. नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र स्थित सीमावर्ती बलथर थाना में तैनात महिला सिपाही का थाना बैरक में हीं फांसी पर लटका शव मिला है. महिला सिपाही का नाम मधु कुमारी है जो गया जिले के चंदरौती थाना क्षेत्र के चौराही गांव की रहने वाली थी. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही मधु कुमारी 12 दिन पहले ही लौरिया थाना से तबादला होकर बलथर थाना आई थी. मई महीने में उसकी शादी भी होने वाली थी. घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा बलथर थाना पहुंचे. वहां पुरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा हैं.
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृत महिला सिपाही के परिजनों को इसकी घटना की जानकारी दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. वहीं एसपी ने पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया हैं.
एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पूरे मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता किया जा सकेगा. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई हैं. हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के पीछे की वजह का पता नहीं चल पा रहा है. घटना को लेकर अब उसके परिवार की ओर से ही घटना के संदर्भ में कुछ सुराग मिल सकता है कि वह किसी तनाव में तो नहीं थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story