भारत

महिला सिंगर ने की सुसाइड की कोशिश, 2 दिनों से नहीं निकल रही थी घर से

Nilmani Pal
5 March 2025 7:48 AM IST
महिला सिंगर ने की सुसाइड की कोशिश, 2 दिनों से नहीं निकल रही थी घर से
x
पढ़े पूरी खबर

हैदराबाद। साउथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर कल्पना राघवेंद्र को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. सिंगर ने मंगलवार देर रात को अपने घर में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कल्पना ने अपने घर पर ही सुसाइड करने की कोशिश की थी. सिंगर की सिक्योरिटी के मुताबिक, उनका घर दो दिनों से खुला नहीं था, जिसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों को सूचित किया गया था. रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कल्पना के बारे में पुलिस को जानकारी दी, तब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सिंगर के घर में एंट्री की. पुलिस को कल्पना बेहोशी की हालत में मिली थीं, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सिंगर के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे कारण क्या है? हालांकि, केपीएचबी पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Story